हैकर्स ने की 2025 में रिकॉर्ड ₹190 अरब की क्रिप्टोकरेंसी चोरी: रिपोर्ट
क्रिप्टो विश्लेषण फर्म चैनालिसिस के अनुसार, 2025 में अब तक करीब ₹190 अरब की क्रिप्टोकरेंसी चोरी हुई है। इसे अब तक की सबसे बड़ी चोरी बताया जा रहा है। इस साल की सबसे बड़ी चोरी क्रिप्टो एक्सचेंज बायबिट से हुई जहां करीब ₹120 अरब की क्रिप्टोकरेंसी हैक की गई और इसमें उत्तर कोरियाई हैकरों का हाथ बताया जा रहा है।