हंगामे की भेंट चढ़ा मॉनसून सत्र, लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
विपक्ष के भारी विरोध और हंगामे के कारण संसद का मॉनसून सत्र पूरी तरह प्रभावित रहा और गुरुवार को लोकसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं, राज्यसभा में भी ज़ोरदार हंगामा देखने को मिल रहा है। गुरुवार को संसद परिसर में सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ओर से ज़ोरदार विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला।