पुलिस उतार दे वर्दी, थाम ले BJP का झंडा': TMC नेता पर हमले के बाद ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल के हुगली ज़िले में भीड़ ने TMC नेता कुणाल घोष की कार को चारों तरफ़ से घेरकर अंडे-पत्थर फेंककर हमला कर दिया। घटना के बाद टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, ''बीजेपी विपक्ष का गला क्यों घोंट रही है? पुलिस को अपनी वर्दी उतारकर भाजपा का झंडा उठा लेना चाहिए।''