हिज़्बुल्लाह के खिलाफ आर-पार की लड़ाई के करीब हैं: हमले के बाद इज़रायल
इज़रायल के कब्ज़े वाले गोलान हाइट्स में एक फुटबॉल मैदान पर ईरान समर्थित हिज़्बुल्लाह के कथित हमले को लेकर इज़रायली विदेश मंत्री इज़रायल काट्ज़ ने कहा है, "हिज़्बुल्लाह ने सभी हदें पार कर दी हैं और जवाब भी इसके मुताबिक दिया जाएगा।" उन्होंने कहा, "हम हिज़्बुल्लाह और लेबनान के खिलाफ आर-पार की लड़ाई की तरफ बढ़ रहे हैं।"