हिज़्बुल्लाह ने इज़रायली नौसेना के जहाज़ को मिसाइल से उड़ाया, जारी किया वीडियो
ईरान समर्थित लेबनान के संगठन हिज़्बुल्लाह ने वीडियो जारी कर इज़रायली नौसेना के जहाज़ पर नूर एंटी-शिप क्रूज़ मिसाइल से हमले का दावा किया है। इस मिसाइल की रेंज 120-200 किमी और वारहेड 165 किलोग्राम का है। इज़रायल के लेबनान में सैन्य अभियान जारी रहने से अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बावजूद दोनों पक्षों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।