हिज़्बुल्लाह ने इज़रायल पर फिर किया हमला, दागे कई रॉकेट
हिज़्बुल्लाह ने मंगलवार को मध्य इज़रायल में कई रॉकेट दागे जिससे देश के सबसे घनी आबादी वाले इलाकों में हवाई हमले के सायरन बजने लगे। इज़रायली सेना ने बताया कि लेबनान से इज़रायल में 5 रॉकेट दागे गए जिनमें से अधिकतर को मिसाइल रक्षा प्रणाली ने हवा में ही नष्ट कर दिया जबकि एक रॉकेट खुले क्षेत्र में गिरा।