हिज़्बुल्लाह ने इज़रायल पर दागे 250 रॉकेट, 7 लोग हुए घायल
हिज़्बुल्लाह ने रविवार को इज़रायल पर करीब 250 रॉकेट और अन्य हथियारों से हमला किया जिससे कम से कम 7 लोग घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, यह हिज़्बुल्लाह द्वारा पिछले कुछ महीनों में इज़रायल पर किया गया सबसे भीषण हमला है। हिज़्बुल्लाह द्वारा दागे गए कुछ रॉकेट इज़रायल के मध्य में स्थित तेल अवीव तक पहुंच गए थे।