हिज़्बुल्लाह प्रमुख के मारे जाने के बाद हाई अलर्ट पर है इज़रायल
इज़रायली सेना ने कहा है कि बेरूत (लेबनान) में हिज़्बुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह के मारे जाने के बाद इज़रायल हाई अलर्ट पर है। लेफ्टिनेंट कर्नल नदव शोशानी ने कहा, "हमें उम्मीद है कि यह (नसरल्लाह की मौत) हिज़्बुल्लाह की गतिविधियों को बदल देगी। यह मान लेना चाहिए कि हिज़्बुल्लाह हमारे खिलाफ हमले जारी रखेगा या ऐसा करने की कोशिश करेगा।"