हिज़्बुल्लाह प्रमुख का शव हुआ बरामद, शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान: रिपोर्ट
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इज़रायली हमले में शुक्रवार को मारे गए हिज़्बुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह का शव बरामद हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार, नसरल्लाह के शरीर पर चोटों के निशान नहीं मिले हैं। इससे पहले हिज़्बुल्लाह ने भी अपने बयान में यह स्पष्ट नहीं किया था कि नसरल्लाह की मौत का कारण क्या था।