हिज़्बुल्लाह प्रमुख नसरल्लाह को अस्थायी रूप से गुप्त जगह पर दफनाया गया: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, इज़रायल द्वारा बेरूत (लेबनान) में किए गए हमले में मारा गया हिज़्बुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह को अस्थायी रूप से गुप्त जगह पर दफनाया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, सार्वजनिक तौर पर फ्यूनरल किए जाने के दौरान इज़रायल द्वारा हमला किए जाने की आशंका को लेकर ऐसा किया गया है। इज़रायल लगातार लेबनान पर हमला कर रहा है।