हिज़्बुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की मौत की खबर बताते हुए भावुक हुई लेबनान की न्यूज़ ऐंकर
लेबनान की एक न्यूज़ ऐंकर शनिवार को हिज़्बुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह (64) की मौत की खबर बताते हुए भावुक हो गई। वायरल हुए वीडियो में ऐंकर आंसुओं को नियंत्रित कर लड़खड़ाती आवाज़ में खबर बताती दिख रही है। गौरतलब है, लेबनान के बेरूत में हिज़्बुल्लाह के केंद्रीय मुख्यालय पर इज़रायल द्वारा किए गए हमले में नसरल्लाह की मौत हुई है।