हिज़्बुल्लाह पर इज़रायल के हवाई हमलों में 100 लोगों की हुई मौत, 400 से अधिक लोग घायल
इज़रायली सेना द्वारा सोमवार को हिज़्बुल्लाह के खिलाफ शुरू किए गए हवाई हमलों में लेबनान में कम-से-कम 100 लोगों की मौत हो गई और 400+ लोग घायल हो गए। इज़रायल डिफेंस फोर्सेज़ ने हिज़्बुल्लाह द्वारा दक्षिणी लेबनान में हथियार छुपाए जाने का दावा करते हुए इलाके में लोगों से तुरंत अपने घर और इमारतें खाली करने को कहा है।