हिज्ब-उत-तहरीर से जुड़े मामले में तमिलनाडु में कई जगहों पर NIA ने की छापेमारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर की जांच के सिलसिले में तमिलनाडु में कई जगहों पर छापेमारी की जिसमें पुदुकोट्टई, तंजावुर, चेन्नई, त्रिची, थिरुप्पुर और इरोड समेत अन्य स्थान शामिल हैं। इस संगठन के 6 सदस्यों को मई में चुनाव और लोकतंत्र के खिलाफ दुष्प्रचार जैसी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए गिरफ्तार किया गया था।