हिज़बुल्लाह ने बेरूत में इज़रायली हमले में की अपने शीर्ष कमांडर के मारे जाने की पुष्टि
हिज़बुल्लाह ने इज़रायल द्वारा मंगलवार को बेरूत में किए गए हमले में शीर्ष कमांडर फुआद शुकर के मारे जाने की पुष्टि की है। हिज़बुल्लाह ने पहले कहा था कि हमले के दौरान फुआद इमारत में था और मलबे की तलाशी ली जा रही है। इज़रायली सेना ने फुआद पर गोलान हाइट्स में कई युवाओं की हत्या का आरोप लगाया था।