हेट स्पीच केस को लेकर TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट हुआ जारी
पश्चिम बंगाल की एक अदालत ने कथित हेट स्पीच मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी करने का आदेश दिया है। महुआ पर महिलाओं का अपमान करने और कथित तौर पर नफरत भरी टिप्पणी करने का आरोप है। दरअसल, बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद अदालत में पेश न होने पर यह कार्रवाई की गई।