हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी और उनका भाई दोषी करार, जल्द होगा सज़ा का एलान
उत्तर प्रदेश में मऊ के एमपी/एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी के बेटे और सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी व उनके भाई मंसूर अंसारी को हेट स्पीच मामले में दोषी करार दिया है। अब्बास ने 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान एक जनसभा में कहा था, "सरकार बनने के बाद हम अफसरों को देख लेंगे।" जल्द ही सज़ा का एलान किया जाएगा।