हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को हुई 2 साल की सज़ा, लगाया गया जुर्माना
मऊ (यूपी) के एमपी/एमएलए कोर्ट ने हेट स्पीच मामले में सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को 2 साल और षड्यंत्र में भागीदार उनके चाचा मंसूर अंसारी को 6-महीने की सज़ा सुनाई है। दोनों पर ₹2,000-₹2,000 का जुर्माना भी लगाया गया है। 2022 में अब्बास ने जनसभा के दौरान सरकार बनने के बाद एक अफसर को देख लेने की बात कही थी।