होटलों में सबसे ज़्यादा क्या चीज़ें भूल जाते हैं लोग?
होटल्स डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, होटलों में आमतौर पर लोग सबसे ज़्यादा पावर बैंक और चार्जर भूल जाते हैं। इनके अलावा जिन चीज़ों को लोग होटलों में भूल जाते हैं उनमें गंदे कपडे़, अडैप्टर्स, मेकअप, प्रसाधन का सामान और अंडर गार्मेंट्स होते हैं। यह रिपोर्ट दुनियाभर के 400 से अधिक होटलों के डेटा पर आधारित है।