होटल और एयरपोर्ट के Wi-Fi नेटवर्क को निशाना बना रहे हैकर्स, Microsoft ने दी चेतावनी
Microsoft ने चेतावनी दी है कि होटल के Wi-Fi नेटवर्क के ज़रिए रूसी हैकर यूज़र्स की लॉगिन जानकारी और संवेदनशील डाटा चुराने की कोशिश कर रहे हैं। 'CaptiveCrunch' नामक इस हैकिंग ऑपरेशन में Wi-Fi कनेक्ट करते समय दिखने वाले पॉप-अप के ज़रिए यूज़र्स को मालवेयर फाइल डाउनलोड करने के लिए बहका कर हैकर स्क्रीन और ऑडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।