होटल के 'महिला स्पेशल' मेन्यू में डिशेज़ के नाम हैं 'कुछ नहीं' व 'नहीं तुम बोलो'; तस्वीर हुई वायरल
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान स्थित एक होटल के 'महिला स्पेशल' मेन्यू की तस्वीर वायरल हुई है। इसमें डिशेज़ के नाम में 'कुछ नहीं', 'कुछ भी', 'ऐज़ यू विश' और 'नहीं नहीं तुम बोलो' लिखा हुआ है और इनके अलग-अलग रेट्स भी लिखे हैं। इसपर कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने प्रतिक्रिया दी और एक ने लिखा, "मालिक 'Hmm' लिखना भूल गए।"