होटल की गैलरी में खड़ा शख्स अचानक हाइटेंशन तार की चपेट में आया, हुई मौत; वीडियो आया सामने
ग्रेटर नोएडा (यूपी) में एक होटल की गैलरी से बाहर झांकते समय एक 26 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई है। युवक हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया था जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। युवक महिला मित्र के साथ होटल गया था और उसके जाने के बाद गैलरी से बाहर झांक रहा था।