होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का देहरादून पुलिस ने किया भंडाफोड़, वेबसाइट से होती थी बुकिंग
देहरादून (उत्तराखंड) में पुलिस ने एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि मौके से 4 महिलाओं को रेस्क्यू किया है। गौरतलब है, यह रैकेट चलाने के लिए एक वेबसाइट के ज़रिए बुकिंग की जाती थी और होटल में ग्राहकों के आने पर उन्हें लड़कियां दिखाकर कमरे दिए जाते थे।