होटल में नहाती महिलाओं का वीडियो बनाने के आरोप में श्रीलंका अंडर-19 के 2 क्रिकेटर गिरफ्तार

श्रीलंका अंडर-19 के दो क्रिकेटरों को कोलंबो स्थित होटल में स्नान करती महिलाओं का वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। होटल में ठहरी कई महिलाओं ने शिकायत की थी कि नहाते समय उनके बाथरूम में कोई फोन से वीडियो बना रहा है। श्रीलंका पुलिस जांच कर रही है कि कोई वीडियो ऑनलाइन शेयर तो नहीं किया गया।

Load More