होटल में बैठे फैन्स को देखकर दिलजीत ने रोका अहमदाबाद का कॉन्सर्ट, कहा- होटल वाले खेल कर गए
दिलजीत दोसांझ ने अहमदाबाद में एक होटल की बालकनी में बैठकर कॉन्सर्ट देख रहे फैन्स को नोटिस करने के बाद हैरानी जताते हुए परफॉर्मेंस रोक दी। उन्होंने मज़ाक में कहा, "होटल की बालकनी में बैठे लोगों का तो बहुत अच्छा व्यू है। होटल वाले खेल कर गए। बिना टिकट के, हां?" इसके बाद दिलजीत ने परफॉर्मेंस फिर शुरू कर दी।