होटल में रह रहा था प्रेमी जोड़ा, पुलिस ने करवा दी शादी; दूल्हा बोला- मेरे साथ बहुत गलत हुआ
पटना (बिहार) में कई दिनों से एक होटल में रह रहे प्रेमी जोड़े की पुलिस ने मंदिर में शादी करवा दी है। शादी के बाद दुल्हन तो खुश नज़र आई लेकिन दूल्हे ने पुलिस पर जबरन शादी कराने का आरोप लगाया। बकौल युवक, युवती अपनी मर्ज़ी से उसके साथ रह रही थी और शादी करवाकर उसके साथ गलत हुआ है।