होटल में हिडन कैमरे का पता लगाने के लिए किन-किन जगहों की करनी चाहिए जांच?
होटल के कमरे में चेक-इन करने के बाद सबसे पहले हिडन कैमरों का पता लगाने के लिए बाथरूम व रूम की जांच करनी चाहिए। सामान्यत: आईना, तौलिए, डस्टबिन, स्मोक डिटेक्टर, लैंप-टीवी-घड़ी, टिशू बॉक्स व रिमोट में कैमरे छिपाए जाते हैं। हाल ही में एक महिला को बेंगलुरु के मशहूर कॉफी चेन के टॉयलेट के कूड़ेदान में हिडन कैमरा मिला था।