होटल-रेस्टोरेंट में महंगा हो सकता है खाना, ईरान युद्ध के बीच बढ़ सकते हैं रेट
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया (HRAWI) ने कहा है कि ईरान युद्ध के कारण बढ़ती ईंधन कीमतों के चलते भारत में होटल-रेस्टोरेंट जल्द ही मेन्यू दाम बढ़ा सकते हैं। एसोसिएशन के प्रवक्ता प्रदीप शेट्टी ने कहा, "कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी ने...पहले से ही कम हो रहे मुनाफ़े पर...दबाव की एक और परत चढ़ा दी है।"