हुड्डा के 'विनेश को राज्यसभा भेजने' वाले बयान पर महावीर ने दी प्रतिक्रिया, कहा- राजनीतिक स्टंट
पेरिस ओलंपिक्स-2024 से रेसलर विनेश फोगाट के डिस्क्वॉलिफाई होने पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के 'विनेश को राज्यसभा भेजने' वाले बयान पर महावीर फोगाट ने प्रतिक्रिया दी है। महावीर ने कहा, "यह राजनीतिक स्टंट है। उनकी (हुड्डा) सरकार में गीता और बबीता संग भेदभाव हुआ।" उन्होंने पूछा, गोल्ड मेडल जीतने वाली गीता को राज्यसभा क्यों नहीं भेजा?