हुड्डा की बीजेपी से साठगांठ के चलते हरियाणा से राज्यसभा नहीं जा सके माकन: दुष्यंत चौटाला
हरियाणा के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और उनके परिवार की बीजेपी से साठगांठ जगजाहिर है। उन्होंने कहा, "अगर ऐसा नहीं होता तो कांग्रेस नेता अजय माकन हरियाणा से राज्यसभा सदस्य होते।" गौरतलब है, जून-2022 में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग होने से कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन हार गए थे।