हेड से पूछा गया, 'किस गेंदबाज़ का सामना करना मुश्किल है'; उन्होंने इस भारतीय का लिया नाम

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर व एसआरएच के ओपनर ट्रैविस हेड से एक इंटरव्यू में रैपिड फायर राउंड में पूछा गया कि उन्हें किस गेंदबाज़ का सामना करना सबसे मुश्किल लगता है? हेड ने भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह का नाम लिया। रोहित शर्मा, विराट कोहली या अन्य भारतीय क्रिकेटरों में से 'पसंदीदा बल्लेबाज़' के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने रोहित को चुना।

Load More