हिडन कैमरा लगाकर कपल्स के वीडियोज़ बनाता था यूपी में पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट, पुलिस ने किया सील
औरैया (यूपी) में हिडन कैमरा लगाकर कपल्स के प्राइवेट वीडियोज़ बनाने व उन्हें वायरल करने वाले एक पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट को पुलिस ने सील किया है। पुलिस ने बताया कि रेस्टोरेंट में बने प्राइवेट केबिन्स में हिडन कैमरे लगे थे व केबिन्स में जाने वाले लड़के-लड़कियों के वीडियोज़ बनाए जाते थे। मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।