हेडमास्टर जैसा बर्ताव करते हैं: धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर खरगे

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है, "सभापति सदन में विपक्ष के सामने हेडमास्टर की तरह व्यवहार करते हैं। यदि विपक्ष के नेता 5 मिनट बोलते हैं तो उसके बाद वह खुद 10 मिनट तक प्रवचन देते हैं।" उन्होंने कहा, "राज्यसभा में सबसे ज़्यादा हंगामा खुद सभापति खड़ा करते हैं।"

Load More