हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में डुबोया जहाज़, घातक हमले का वीडियो आया सामने
यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में लाइबेरियाई ध्वज वाले मालवाहक जहाज़ पर अपने घातक हमले का वीडियो जारी किया है जिसमें देखा जा सकता है कि जहाज़ हमले के बाद कुछ ही मिनटों में समुद्र में समा गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है दो अन्य लोग घायल हो गए हैं।