हूती विद्रोहियों ने सऊदी के शहरों पर किया हमला; अरामको के ऑफिस कॉम्प्लेक्स में लगी आग
हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब में कई जगहों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं। इनमें दहरान में सऊदी अरामको का ऑफिस कॉम्प्लेक्स भी शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले की जगह पर आग लग गई लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बीते कई दिनों में हुए हमलों में 18 लोगों की मौत हुई है।