हूती हमलों के बाद पाकिस्तान पर क्यों मंडराने लगा अमेरिका-ईरान जंग में घसीटे जाने का खतरा?
ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब पर हमले के बाद पाकिस्तान के अमेरिका-ईरान युद्ध में खिंचने की आशंका जताई जा रही है। पाकिस्तान ने पिछले साल सऊदी के साथ रक्षा समझौता किया था। बकौल रिपोर्ट, यदि हूती हमले और बढ़ते हैं तो लाल सागर में समुद्री व्यापार बाधित हो सकता है जो पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्ग है।