सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
यमन के हूती विद्रोहियों ने 27 अक्टूबर को सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित रक्षा मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से सीधे हमले का दावा किया। उन्होंने रास तनुरा तेल रिफाइनरी पर भी हमले का दावा किया है। सऊदी अरब ने दो मिसाइलें मार गिराने की बात कही। रियाद में जोरदार विस्फोट की आवाजें भी सुनी गई हैं।