हितेश ने ₹5,000 के लोन से शुरू की थी वारी, आज ₹43,720 करोड़ का मालिक है उनका परिवार
₹4,321.44 करोड़ के आईपीओ के बाद हितेश चिमनलाल दोशी के नेतृत्व वाली वारी एनर्जीज़ के शेयरों में 56% का उछाल आया जिससे दोशी परिवार की कुल संपत्ति ₹43,720 करोड़ हो गई। ब्लूमबर्ग के अनुसार, हितेश ने 1985 में रिश्तेदार से ₹5,000 का लोन लेकर ऊर्जा क्षेत्र में हाथ आजमाना शुरू किया था। 57-वर्षीय हितेश कंपनी के चेयरमैन और एमडी हैं।