हाथों में हाथ डाले, हंसते-मुस्कुराते उप-राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने पहुंचे गडकरी व खरगे
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार को एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले, हंसते-मुस्कुराते हुए उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने पहुंचे जिसकी तस्वीरें-वीडियो वायरल हुए हैं। इस पर कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा, "यह असली लोकतंत्र की तस्वीर है। कभी पीएम मोदी को इस तरह किसी का हाथ पकड़े देखा है!"