हाथ का निशान है ताई, 5 अक्टूबर को थप्पड़ का काम करेगा: हरियाणा में चुनावी सभा में विनेश
हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कह रही हैं, "ताई आपको मेरा चुनाव चिन्ह तो पता है न, हाथ का निशान है।" उन्होंने कहा, "ताई यह हाथ का निशान थप्पड़ का काम करेगा 5 अक्टूबर को...दिल्ली में जाकर लगेगा।"