हाथ कट जाने के बाद भी प्रेमिका ने नहीं छोड़ा साथ, मिसाल बनीं बिहार के नीरज-सुमित्रा की कहानी
जमुई (बिहार) में सुमित्रा नामक लड़की ने प्रेमी नीरज का हाथ कट जाने के बावजूद उससे मंदिर में शादी कर ली है। दोनों इंस्टाग्राम पर मिले थे और अफेयर का पता चलने पर परिवार ने सुमित्रा को गुजरात भेज दिया था। इसके बाद नीरज भी गुजरात चला गया लेकिन फैक्ट्री में काम करते वक्त उसका दाहिना हाथ कट गया था।