हाथ जोड़े महिला ने नदी में फेंका कचरा तो भड़की अमेरिकी महिला, बोली- यह मां गंगा का अपमान है
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें नदी में कचरा फेंकती भारतीय महिला पर एक अमेरिकी महिला नाराज़ हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला हाथ जोड़ती है और फिर नदी की मिट्टी हटाकर उसमें कचरा भर देती है। इसपर अमेरिकी महिला कहती है, "ऐसी आस्था का क्या मतलब है, यह मां गंगा का अपमान है।"