कॉमेडियन सुनील पाल और अभिनेता मुश्ताक खान के किडनैपिंग केस के अंकित पहाड़ी नामक आरोपी ने एनकाउंटर के डर से बिजनौर (यूपी) में खुद ही थाने आकर सरेंडर कर दिया है। सामने आए एक वीडियो में आरोपी सरेंडर करने के दौरान हाथ जोड़कर '(सीएम) योगी जी, माफ करा दो...यूपी पुलिस से बचा लो' कहता दिखा।