हाथ में चाकू थामे युवक ने युवती को जड़े ज़ोरदार थप्पड़, गाजियाबाद के मॉल का वीडियो हुआ वायरल
गाजियाबाद (यूपी) के एक मॉल में हाथ में चाकू लेकर एक युवती को ज़ोरदार थप्पड़ मारते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जानकारी के मुताबिक, मॉल में कार्यरत युवती का आरोपी के साथ प्रेम प्रसंग है और दूसरे युवक के साथ भी दोस्ती है जिसको लेकर यह मारपीट हुई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।