हाथ में पिस्टल लिए सब-इंस्पेक्टर ने यूपी में महिला को गालियां देते हुए जड़ा थप्पड़
हापुड़ (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें सिविल कपड़ों में एक सब-इंस्पेक्टर महिला को गालियां देते हुए थप्पड़ जड़ता दिख रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी हाथ में पिस्तौल लिए हुए भी दिखा। दरअसल, महिला एक ई-रिक्शे में सवार थी जो सब-इंस्पेक्टर की गाड़ी से छू गया था और इसी दौरान हुए विवाद में यह घटना हुई।