हाथ में पिस्तौल लेकर किसानों को धमकातीं पूजा खेडकर की मां का पुराना वीडियो आया सामने

ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर को लेकर विवादों के बीच उनकी मां मनोरमा खेडकर का पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें वह हाथ में पिस्तौल लेकर पुणे (महाराष्ट्र) में किसानों को धमकाती दिख रही हैं। बकौल रिपोर्ट्स, खेडकर परिवार ने किसानों की ज़मीन हड़पने की कोशिश की थी और किसानों के विरोध पर वह अपने बाउंसर लेकर वहां पहुंच गईं।

Load More