हाथ में सिगरेट लेकर नशे में धुत युवती ने सड़क पर लेटकर किया हंगामा, पास में रखी थी शराब
ग्रेटर नोएडा (यूपी) में एक युवती का सड़क पर हंगामा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती कथित तौर पर शराब के नशे में सड़क पर लेटी नज़र आ रही है और उसके हाथ में सिगरेट दिखाई दे रही है। उसके पास में शराब की बोतल भी रखी हुई थी।