हाथ मिलाने के दौरान फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों का हाथ खींचते और दबाते दिखे ट्रंप
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के हाथ मिलाने का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें ट्रंप, मैक्रों का हाथ खींचते और ज़ोर से दबाते दिख रहे हैं। मैक्रों ने पेरिस में नोट्रे डेम कैथेड्रल के पुनर्निर्माण के बाद उसके फिर से खुलने के मौके पर ट्रंप से मुलाकात की थी।