हाथ से छूट गया मशीन गन का कंट्रोल, मरते-मरते बचा बगल में खड़ा सैनिक; रूस का वीडियो हुआ वायरल
रूस में सेना की ट्रेनिंग के दौरान एक सैनिक का शक्तिशाली रोटरी मशीन गन पर से कंट्रोल हट गया जिससे अफरातफरी मच गई। सैनिक उछलकर नीचे गिर गया और उसका हथियार बेकाबू होकर घूमने लगा और गोलियां हर तरफ बेतरतीब ढंग से चलने लगीं जिससे पास में खड़ा एक सैनिक बाल-बाल बच गया। घटना का वीडियो वायरल हो गया है।