हाथरस की भगदड़ के बाद मैनपुरी में आश्रम की तलाशी में पुलिस को नहीं मिले 'भोले बाबा'
उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार देर रात नारायण साकार हरि 'भोले बाबा' की तलाश में मैनपुरी में राम कुटीर चैरिटेबल ट्रस्ट के आश्रम की तलाशी ली। पुलिस अधिकारी सुनील कुमार ने बताया, "हमें आश्रम के अंदर बाबा नहीं मिले।" दरअसल, 'भोले बाबा' के हाथरस में हुए सत्संग में मची भगदड़ में अब तक 116 लोगों की मौत हो चुकी है।