हाथरस की भगदड़ में 121 लोगों की मौत को लेकर 12 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
हाथरस (उत्तर प्रदेश) में सत्संग में मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत होने को लेकर दायर हुई जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 12 जुलाई को सुनवाई होगी। याचिका में रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जज की देखरेख में जांच के लिए 5 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति के गठन और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।